Thursday, 21 May 2020

Humanity Is The True Religion


मानवता ही सच्चा धर्म हें 

Humanity Is The True Religion


मैने सुना है, एक नगर में कुछ लोगों ने मिल कर एक मंदिर बनाया। सोचा किसकी मूर्ति स्थापित करें? खूब विचार करने के बाद ट्रस्टियों ने यही तय किया कि राम की मूर्ति स्थापित करें, तो राम की मूर्ति स्थापित कर दी। थोड़े—से लोग मंदिर आने लगे जो राम को मानते थे। लेकिन जो कृष्‍ण को मानते थे, वे मंदिर नहीं आए। तो उन्होंने सोचा कि राम की मूर्ति हटा कर कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें। तो कृष्ण की मूर्ति स्थापित की तो राम के माननेवालों ने आना बंद कर दिया। कृष्ण को माननेवाले आने लगे। फिर उन्होंने सोचा कि शिव की मूर्ति स्थापित करें। ऐसे वे हर साल मूर्तियाँ बदलते गये और हर साल आने वाले बदलते गये। मगर संख्या वही थोड़ी—की—थोड़ी रही।

फिर उन्होंने सोचा कि मूर्ति हटा दें, मंदिर को मस्जिद बना दें। तो मंदिर को मस्जिद बना दिया। तो हिंदुओं ने आना बंद कर दिया, मुसलमान आने लगे। मगर संख्या वही—की—वही रही। वे तंग आ गये। वे चाहते थे सारा गाँव आए। वे चाहते थे सब आएँ। उन्होंने एक बूढ़े बुजुर्ग से सलाह ली कि हम क्या करें? उसने कहा. ——तुम एक हॉस्पिटल खोल लो। उन्होंने हॉस्पिटल खोली और सब आए!



Humanity is the true religion

I have heard, in a city, some people built a temple together. Thought to install whose idol? After much consideration, the trustees decided that if they installed the idol of Ram, then they installed the idol of Ram. Few people started coming to the temple who believed in Rama. But those who believed in Krishna did not come to the temple. So they thought to remove the idol of Rama and install the idol of Krishna. If he installed the idol of Krishna, then the followers of Rama stopped coming. The followers of Krishna started coming. Then he thought to install the idol of Shiva. In this way, they kept changing the idols every year and changing every year. But the number remained the same.



Then they thought to remove the idol, make the temple a mosque. So made the temple a mosque. So Hindus stopped coming, Muslims started coming. But the number remained the same. They got fed up. They wanted the whole village to come. They wanted everyone to come. He consulted an old man what should we do? he said. —— You open a hospital. He opened the hospital and everyone came!

Sunday, 17 May 2020

Satisfaction of superstition also has no meaning.


 विचारपूर्वक असंतोष को भी स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन अंधविश्वासपूर्वक संतोष का भी कोई अर्थ नहीं है।

Satisfaction of superstition also has no meaning.


सुकरात से किसी ने पूछा था एक दिन सुबह कि तुम एक संतुष्ट सुअर होने की बजाय असंतुष्ट सुकरात होना पसंद करोगे या असंतुष्ट सुकरात होने की बजाय एक संतुष्ट सुअर होना पसंद करोगे। सुकरात ने कहा कि संतुष्ट सुअर होने कि बजाय मैं एक असंतुष्ट सुकरात होना ही पसंद करूंगा, क्योंकि सुअर की जिंदगी में जहां असंतोष नहीं है वहां संतोष भी मुर्दा ही होगा। जहां जीवंत असंतोष नहीं है वहां संतोष के जीवंत होने की भी कोई संभावना नहीं है। और जहां जीवित अशांति नहीं है वहां शांति मरघट की ही हो सकती है।

सुकरात का चुनाव बीसवीं सदी की पहली सूचना है, पच्चीस सौ साल पहले दी गई। बीसवीं सदी एकदम में नहीं हो गई है, बीसवीं सदी को आने में हजारों वर्ष लगे हैं--आते, आते...आई है! अभी भी सारी जमीन पर नहीं आ गई है। बीसवीं सदी से मेरा संबंध समय के मापदंड से नहीं है। इस बीसवीं सदी में आज पृथ्वी पर बहुत सदियों में रहने वाले लोग हैं। असल में हम यहां इतने लोग बैठे हैं और सभी लोग एक सदी के हों, ऐसा मानने का कोई कारण दिखाई नहीं पड़ता। हम सब कंटेंपरेरीज हैं, समसामयिक हैं, यह सिर्फ कैलेंडर का धोखा है। हमारे बीच में कोई आदमी बीसवीं सदी का हो सकता है और कोई आदमी पहली सदी का हो सकता है, कोई इक्कीसवीं सदी का भी हो सकता है। सुकरात बीसवीं सदी का पहला आदमी था जिसने यह कहा कि विचारपूर्वक असंतोष को भी स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन अंधविश्वासपूर्वक संतोष का भी कोई अर्थ नहीं है।

असल में, जिंदगी का सारा विकास विचार का विकास है। और जो विश्वास को पकड़ कर बैठ जाएगा, वह विकास की गति को छोड़ कर बैठ जाता है। पुराना मनुष्य चूंकि विश्वास के केंद्र पर जी रहा था, इसलिए स्टेग्नेंट था, ठहरा हुआ था--जैसे कोई नदी तालाब बन जाए। तालाब बहुत विश्वासी है, नदी बहुत अविश्वासी है और विचारवान है। असल में तालाब ने सारी खोज छोड़ दी है। वह जहां है वहां होने के लिए राजी हो गया है। जो है उसे उसने भाग्य मान लिया है। नदी की खोज जारी है। वह जो नहीं है, उसे पाने की चेष्टा है। वह जहां नहीं है वहां पहुंचने की आकांक्षा है। जो उपलब्ध नहीं है, उसे उपलब्ध करने की तीव्र पीड़ा है। इसलिए नदी असंतुष्ट है। नदी डिसकंटेंट है और नदी रोज नये के लिए खोज कर रही है।

निश्चित ही, अपरिचित रास्तों की तकलीफें हैं। तालाब का सुख नहीं हो सकता नदी को, लेकिन अपरिचित सागरों को पाने का आनंद भी है। वह आनंद तालाब के पास नहीं हो सकता। तालाब नहीं कहीं जाएगा, न कुछ पाएगा, जहां है वहां जिएगा, या कहना चाहिए, जिएगा कम, मरेगा ज्यादा। तालाब के पास जिंदगी नहीं होती क्योंकि जिंदगी गति के साथ है; तालाब के पास तो क्रमिक मृत्यु होती है, ग्रेजुअल डेथ होती है--सिर्फ सूखता है, सड़ता है। नदी गति है जीवन की।

पुराना मनुष्य तालाब की तरह विश्वास के डबरे में बंद है। नया मनुष्य नदी की तरह है--असंतोष, विचार, तर्क, नये की खोज को आतुर, अभीप्सित। नदी और तालाब पहला प्रतीक है, जो मैं कहना चाहूं--पुराना आदमी तालाब की तरह है, नया आदमी नदी की तरह है। लेकिन कठिनाई यह पड़ रही है कि पुराना आदमी जो तालाब की तरह था, वह पुराना पानी जो तालाब में था, नदी में आकर बहुत पीड़ा में पड़ गया है, क्योंकि उसकी आदत सदा बंद घेरे में जीने की है, बिना बहने की है। और यह जो संक्रमण का क्षण है, जब कि तालाब नदी बन गया, क्योंकि तालाब नदी में रूपांतरित हो रहा है, जब कि विश्वास संदेह में परिवर्तित हो रहे हैं तो बहुत पीड़ा की घड़ी है, प्रसव-पीड़ा की घड़ी है। बीसवीं सदी प्रसव-पीड़ा की घड़ी है जिसमें हम पुरानी सारी सीमाओं को तोड़ कर नये रास्तों की खोज कर रहे हैं।

तो पहली तो बात कि विश्वास पुराने आदमी का मौलिक लक्षण है और विश्वास नये आदमी का लक्षण नहीं है। और विश्वास और विचार के बीच इतना फासला है जितना जमीन और आसमान के बीच नहीं है। विश्वास का अर्थ ही है--विचार नहीं। असल में विश्वास में विचार के अंकुरण का कोई उपाय ही नहीं है, और अगर कोई विश्वास थोड़ा-बहुत विचार करता हो तो उसी मात्रा में अविश्वासी होता है। विचार का मतलब ही है कि संदेह मौजूद है, डाउट मौजूद है। संदेह है तो विचार है। संदेह नहीं है तो विचार कैसा? असल में अगर ठीक कोई आदमी पूरा विश्वासी है तो उसके भीतर मस्तिष्क विलीन और विदा हो जाएगा। या कहना चाहिए कि उसके भीतर मस्तिष्क पैदा ही नहीं होगा। वह तो विचार से पैदा होगा।

पुराना आदमी...इसलिए दूसरी बात आपसे कहना चाहूं, पुराने आदमी चूंकि विश्वास से जी रहे थे; इसलिए विचार, मस्तिष्क, बुद्धि उससे उनका कम वास्ता था। भाव, भावना, फीलिंग, उससे उनका ज्यादा वास्ता था। स्वभावतः भाव के अपने रस हैं। स्वभावतः भाव के अपने सुख हैं। लेकिन विचार के बाद जिस भाव का जन्म होता है उसका प्लेन, उसका तल दूसरा है, और विचार के पूर्व जो भाव होता है उसका तल दूसरा है। कभी किसी पहाड़ पर आप चढ़े हों तो बहुत बार एक ही जगह पर आ जाते हैं। जगह तो एक ही होती है लेकिन ऊंचाई में फर्क होता है। अगर आप पहाड़ पर चढ़ रहे हों तो गोल चक्रों में ही चढ़ना पड़ता है। घंटेभर बाद आप फिर पाते हैं कि उसी जगह पर आ गए हैं जहां घंटेभर पहले थे चार मील चलने के, लेकिन अब दूसरे तल पर हैं। तल बदल गया है। जगह वही है, दृश्य वही है, लेकिन तल बदल गया है।

विचार के पहले जो भाव है वह पशु का तल है, वह मनुष्य का तल है नहीं। पशु भी विचार के बिना भाव में जी रहा है। लेकिन, विचार के बाद जब भाव का तल आता है तब पहली दफे मनुष्य के तल पर भाव की दुनिया शुरू होती है। जो विचार नहीं कर सकता है वह इसलिए भावना से भरा हुआ है, इसलिए भावना का कोई भी मूल्य नहीं है। जो विचार कर सकता है, फिर भी भावना को विकसित कर पाया है, इसकी भावना मानवीय है, मनुष्य की। लेकिन दोनों ही भाव के स्थान हैं अलग-अलग तलों पर।

पुराना आदमी भाव के पास जी रहा था, वह पशु की निकटता है, अगर पुराना आदमी बेईमान नहीं था, तो आप यह मत समझ लेना कि वह ईमानदार था। पुराना आदमी बेईमान नहीं था इसलिए बेईमान--पूर्ण था। ईमानदार सिर्फ उसी आदमी को हम कह सकते हैं जो बेईमान हो सकता है। जो नहीं हो सकता है, उसकी ईमानदारी का कोई बहुत अर्थ नहीं है। पुराने आदमी की ईमानदारी का कोई भी अर्थ नहीं है क्योंकि उसमें बेईमानी की संभावना नहीं है। अगर एक आदिवासी ईमानदार है तो उसकी ईमानदारी का कोई बहुत मूल्य नहीं है। वह बेईमान होने में असमर्थ है।

बेईमान के लिए बुद्धि चाहिए। इसलिए जितनी दुनिया में बुद्धि बढ़ेगी, उतनी बेईमानी स्वभावतः बढ़ेगी। लेकिन बेईमानी बुद्धि का अंत नहीं है। असल में बेईमानी, पहली दफा ईमानदारी को वास्तविक मानवीय तल पर प्रकट होने का मौका है। बुद्धिमानी का अधूरा होना बेईमानी बन जाएगा, और बुद्धिमानी जब और बढ़ेगी तो हम फिर एक ईमानदारी को उपलब्ध होते हैं, वह ईमानदारी उपलब्धि की भांति है। वह आदिवासी की और गांव के ग्रामीण की ईमानदारी नहीं है जो कि बेईमान होने में असमर्थ था। वह एक नये मनुष्य की ईमानदारी है, जो बेईमान हो सकता है और नहीं हो रहा है।

Satisfaction of superstition also has no meaning.






Someone had asked Socrates one day in the morning that you would prefer to be a dissatisfied Socrates than to be a satisfied pig, or to be a satisfied pig rather than a dissatisfied Socrates. Socrates said that instead of being a satisfied pig, I would prefer to be a dissatisfied Socrates, because where there is no dissatisfaction in the life of a pig, satisfaction will also be dead. Where there is no lively dissatisfaction, there is also no possibility of satisfaction. And where there is no living disturbance, peace can only be in the desert.

The election of Socrates is the first notice of the twentieth century, given twenty-five hundred years ago. The twentieth century has not been completed at all, it has taken thousands of years to come to the twentieth century - come, come… has come! Still not all land has come. Since the twentieth century, I am not concerned with the criteria of time. In this twentieth century, there are many people living on the earth today. In fact, we are sitting here and so many people are of a century, there seems no reason to believe that. We are all contemporary, contemporary, it is just a deception of the calendar.
 A man among us may be of the twentieth century and a man may be of the first century, some may also be of the twenty-first century. Socrates was the first man of the twentieth century to say that I can accept discontent even thoughtfully, but superstitious satisfaction also has no meaning.
Actually, the whole development of life is the development of thought. And the one who will hold the faith, sits down leaving the pace of development. Since the old man was living at the center of faith, so was steganant, stagnant - as if a river becomes a pond. The pond is very confident, the river is very unbelieving and thoughtful. Actually, the pond has given up all exploration. He has agreed to be where he is. He has accepted what is his destiny. The search for the river continues. He is not trying to get what he is not. He aspires to get to where he is not. What is not available is the acute pain of providing. Hence the river is unsatisfied. The river is discontinuous and the river is searching for new ones every day.

Certainly, there are problems with unfamiliar paths. The river cannot have the happiness of a pond, but it is also a pleasure to receive unfamiliar seas. He cannot be near Anand Talab. The pond will not go anywhere, nor will it find anything, where it is, it will live there, or should it say, it will live less, it will die more. Life is not near the pond because life is with motion; There is gradual death near the pond, there is a gradual death - only it dries, rot. River is the speed of life.

The old man is locked in faith like a pond. The new man is like a river - dissatisfaction, thoughts, logic, eager to find new, eager. The river and the pond is the first symbol I want to say - the old man is like a pond, the new man is like a river. But the difficulty is that the old man who was like a pond, the old water which was in the pond, has come in the river and is in a lot of pain, because his habit is to live in a closed circle, without flowing. And this is the moment of transition, when the pond became a river, because the pond is being transformed into a river, while the beliefs are converting into doubt, it is a time of great suffering, a moment of childbirth. The twentieth century is the hour of childbirth in which we are breaking old boundaries and searching for new paths.

So the first thing is that faith is the fundamental characteristic of the old man and faith is not a symptom of the new man. And there is as much difference between faith and thought as there is not between land and sky. The meaning of faith is - not thoughts. In fact, there is no way of germination of thought in faith, and if one believes a little bit of faith, then the same amount of disbelief. The idea itself is that doubt exists, doubt exists. If in doubt, there is a thought. If there is doubt, how is the idea? In fact, if a man is a complete believer, then his brain will dissolve and leave him. Or should we say that there will be no brain in him. He will be born of thought.

Old man ... So the second thing I want to say to you is, since old men were living by faith; Therefore he had less to do with thought, brain and intellect. He had more to do with emotion, emotion, feeling. Naturally expressions have their own juices. Naturally, expressions have their own pleasures. But the plane of the emotion that is born after thought, its plane is the second, and the plane of the emotion that occurs before the thought is second. Sometimes when you climb a mountain, you come to the same place many times. The place is only one but there is a difference in height. If you are climbing a mountain, you have to climb in round circles. After an hour, you again find that you have come to the same place where you used to walk four miles an hour ago, but now you are on the second floor. The floor has changed. The place is the same, the scene is the same, but the floor has changed.

The first sense of thought is the floor of the animal, it is not the floor of man. The animal is also living without consideration. However, when the floor of the emotion comes after thought, then for the first time the world of emotion starts at the bottom of the human being. One who cannot think is therefore full of emotion, therefore emotion has no value whatsoever. One who can think, yet has developed the feeling, its feeling is human, that of man. But both are places of different expressions at different levels.

The old man was living near the spirit, that is the proximity of the animal, if the old man was not dishonest, then you do not assume that he was honest. The old man was not dishonest so was dishonest - complete. We can only say honest to a man who can be dishonest. The honesty of what cannot be has no meaning. The honesty of the old man has no meaning because there is no possibility of dishonesty. If a tribal is honest then his honesty has no great value. He is unable to be dishonest.
Wisdom is needed for a cheater. Therefore, the more the intellect increases in the world, the more dishonest it will naturally increase. But dishonesty is not the end of intelligence. Actually dishonesty is the first time honesty has a chance to appear on the real human plane. Incompleteness of intelligence will become dishonest, and when intelligence increases further, we again have an honesty available, that honesty is like achievement. It is not the honesty of the tribal and the village villager who was unable to be dishonest. That is the honesty of a new man, who may or may not be dishonest.


There is no crime that is hidden from the world.


कुछ जुर्म नहीं इश्क जो दुनिया से छुपाएं।

There is no crime that is hidden from the world.


 एक गरीब खानाबदोश तीर्थयात्रा से वापस लौट रहा था। रास्ते में उसे एक मरूद्यान में, भयंकर रेगिस्तान के बीच एक छोटे—से मरूद्यान में पानी का इतना मीठा झरना मिला कि उसने अपनी चमड़े की बोतल में जल भर लिया। सोचा, अपने सम्राट को भेंट करूंगा। इतना प्यारा, इतना स्वच्छ उसने जल देखा नहीं था। और इतनी मिठास थी उस जल में।

भर लिया अपनी चमड़े की बोतल में और पहला काम उसने यही किया, राजधानी पहुंचा तो जाकर राजा के द्वार पर दस्तक दी। कहा, कुछ भेंट लाया हूं सम्राट के लिए। बुलाया गया। उसने बड़ी तारीफ की उस झरने की और कहा, यह जल लाया हूं। इतना मीठा जल शायद ही आपने जीवन में पिया हो। सम्राट ने थोड़ा—सा जल लेकर पिया, खूब प्रसन्न हुआ, आनंदित हुआ। उस गरीब की झोली सोने की अशर्फियों से भर दी। उसे विदा किया।
दरबारियों ने भी कहा कि थोड़ा हम भी चखकर देखें। सम्राट ने कहा, रुको; पहले उसे जाने दो। जब वह चला गया तब सम्राट ने कहा, भूलकर मत पीना। बिल्कुल जहर हो गया है। लेकिन उस गरीब आदमी के प्रेम को देखो। जब उसने भरा होगा तो मीठा रहा होगा। लेकिन चमड़े की बोतल में, महीनों बीत गए उस जल को भरे हुए। वह बिल्कुल सड़ चुका है। जहरीला हो गया है। घातक भी हो सकता है। इसलिए मैंने एक ही घूंट पिया। और फिर मैंने बोतल सम्हालकर रख ली। उसके सामने मैं तुम्हें यह जल नहीं देना चाहता था क्योंकि मुझे भरोसा नहीं था तुममें इतनी समझ होगी कि तुम उसके सामने ही कह न दोगे कि यह जहर है। भूलकर भी इसे पीना मत।
स्वच्छ से स्वच्छ जल भी जब झरनों में नहीं बहता तो जहरीला हो जाता है। तुम्हारे आंसू अगर तुम्हारे आंख के झरनों से न बहे, तुम्हारे शरीर में जहर होकर रहेंगे। तुम्हारे रोएं अगर आनंद में नाचना चाहते थे, न नाचे तो तुम्हारे भीतर वही ऊर्जा जहर बन जाएगी।

इस जगत में लोग इतने कडुवे क्यों हो गए हैं? इसीलिए हो गए हैं। इतना तिक्त स्वाद हो गया है लोगों में। शब्द बोलते हैं तो उनके शब्दों में जहर है। गीत भी गाएं तो उनके गीतों में गालियों की धुन होती है। सब जहरीला हो गया है। क्योंकि ...
आदमी जीवन की एक कला भूल गया है—बांटने की, देने की, लुटाने की। लुटाओ! ''दोनों हाथ उलीचिए यही सज्जन को काम।"
'लोग पागल कहें, ठीक ही कहते हैं। बुरा न मानना। जो पागल कहे उसको भी बांटना। कौन जाने! तुम्हें पागल कहने में भी तुम्हारे प्रति उसका आकर्षण ही कारण हो। कौन जाने! तुम्हें पागल कहकर वह अपनी सिर्फ सुरक्षा कर रहा हो।
कुछ जुर्म नहीं इश्क जो दुनिया से छुपाएं।
हमने   तुम्हें  चाहा  है, हजारों  में  कहेंगे।।
जाओ और कहो और पुकारो।
और जब तुम्हारे भीतर कुछ होने लगे तो बांटना। क्योंकि बांटने से बढ़ता है। रोकना मत; रोकने से मरता है। रोकने से सड़ता है। कितने ही स्वच्छ जल की धार क्यों न हो।

*** Jay Kumar *** ओशो
 


There is no crime that is hidden from the world.







A poor nomad was returning from a pilgrimage. On the way, he found such a sweet waterfall in a small desert in a desert, in the middle of the fierce desert, that he filled water in his leather bottle. Thought, I will present to my emperor. So cute, so clean he had not seen water. And there was so much sweetness in that water.

He filled his leather bottle and he did the first thing, reached the capital and knocked on the king's door. Said, I have brought some gifts for the emperor. Was called He praised that waterfall and said, I have brought this water. You have hardly drunk such sweet water in your life. The Emperor drank with some water, was very happy, was happy. The poor man's bag was filled with gold asharfis. Sent him off.

The courtiers also said that we should taste it a little. The emperor said, wait; Let him go first. When he left, the emperor said, don't forget to drink. Is absolutely poisoned. But look at the love of that poor man. It must have been sweet when he was full. But in the leather bottle, months passed, filled with that water. He is absolutely rotten. Has become poisonous. Can also be fatal. So I drank only one drink. And then I took care of the bottle. I did not want to give you this water in front of him because I did not believe that you would understand so much that you would not say in front of him that it is poison. Don't forget to drink it too.

Even clean and clean water does not flow into springs, it becomes poisonous. If your tears do not flow through the springs of your eye, your body will remain poisoned. If your cries were to dance in bliss or not dance, then the same energy inside you will become poison.
Why have people become so bitter in this world? That is why it has happened. People have tasted so much taste. If they speak the words, there is poison in their words. Even if you sing songs, there is a melody in their songs. Everything has become poisonous. Because ...
Man has forgotten an art of life - to distribute, to give, to plunder. Loot! "Hold both hands, work for this gentleman."
'People say crazy, rightly say. Don't mind Distribute what is called crazy. Who knows! His attraction towards you is also the reason for calling you crazy. Who knows! He is only protecting himself by calling you crazy.
There is no crime that is hidden from the world.
We have wanted you, will say in thousands.
Go and say and call.
And when something happens within you, distribute it. Because sharing increases. Do not stop; Dies by stopping Stopping causes rot. No matter how clean the water may be.

*** Jay Kumar *** Osho

Wednesday, 6 May 2020

change your mind about according to present need

वर्तमान आवश्यकता के अनुसार अपने मन को बदलें




मैने सुना है, एक नगर में कुछ लोगों ने मिल कर एक मंदिर बनाया। सोचा किसकी मूर्ति स्थापित करें? खूब विचार करने के बाद ट्रस्टियों ने यही तय किया कि राम की मूर्ति स्थापित करें, तो राम की मूर्ति स्थापित कर दी। थोड़े—से लोग मंदिर आने लगे जो राम को मानते थे। लेकिन जो कृष्‍ण को मानते थे, वे मंदिर नहीं आए। तो उन्होंने सोचा कि राम की मूर्ति हटा कर कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें। तो कृष्ण की मूर्ति स्थापित की तो राम के माननेवालों ने आना बंद कर दिया। कृष्ण को माननेवाले आने लगे। फिर उन्होंने सोचा कि शिव की मूर्ति स्थापित करें। ऐसे वे हर साल मूर्तियाँ बदलते गये और हर साल आने वाले बदलते गये। मगर संख्या वही थोड़ी—की—थोड़ी रही।


फिर उन्होंने सोचा कि मूर्ति हटा दें, मंदिर को मस्जिद बना दें। तो मंदिर को मस्जिद बना दिया। तो हिंदुओं ने आना बंद कर दिया, मुसलमान आने लगे। मगर संख्या वही—की—वही रही। वे तंग आ गये। वे चाहते थे सारा गाँव आए। वे चाहते थे सब आएँ। उन्होंने एक बूढ़े बुजुर्ग से सलाह ली कि हम क्या करें? उसने कहा. ——तुम एक हॉस्पिटल खोल लो। उन्होंने हॉस्पिटल खोली और सब आए!



True Luck Of Life


True Luck Of Life depend our work and thinking

True Luck Of Life depend our work and thinking

बुद्ध का जन्म हुआ। पांचवें दिन रिवाज के अनुसार श्रेष्ठतम पंडित इकट्ठे हुए। उन्होंने बुद्ध को नाम दिया--सिद्धार्थ। सिद्धार्थ का अर्थ होता है: कामना की पूर्ति; आशा की पूर्ति; अर्थ की उपलब्धि; मंजिल का मिल जाना। बूढ़े शुद्धोधन के घर में बेटा पैदा हुआ था। जीवन भर प्रतीक्षा की थी, आशा की थी, सपने देखे थे; बहुत बार निराश हुआ था; और अब बुढ़ापे में बेटा पैदा हुआ था; निश्चित ही सिद्धार्थ था। पंडितों ने नाम ठीक ही दिया था। आठ बड़े पंडित थे। सम्राट पूछने लगा, इस नवजात शिशु का भविष्य भी कहोगे? सात पंडितों ने अपने हाथ उठाए और दो अंगुलियों का इशारा किया। सम्राट कुछ समझा नहीं। उसने कहा, मैं कुछ समझा नहीं। इशारे में नहीं, स्पष्ट कहो। तो उन सात पंडितों ने कहा कि दो विकल्प हैं--या तो यह चक्रवर्ती सम्राट होगा और या सब छोड़ कर सर्वत्यागी, वीतरागी, संन्यस्त हो जाएगा; या तो यह चक्रवर्ती सम्राट होगा और या सर्व वीतरागी संन्यासी होगा।
सिर्फ एक पंडित चुप रहा। वह सबसे युवा था। कोदन्ना उसका नाम था। लेकिन वह सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली भी था। सम्राट ने पूछा, तुम चुप हो, तुमने दो अंगुलियां न उठाईं!
कोदन्ना ने कहा, दो अंगुलियां तो सभी के जन्म के साथ उठाई जा सकती हैं, क्योंकि दोनों विकल्प सभी के सामने होते हैं--या तो संसार की दौड़ का, या संन्यास का। संन्यास या संसार--ये तो दो विकल्प सभी के सामने होते हैं। इन पंडितों ने कुछ विशेष नहीं किया अगर बुद्ध के लिए दो अंगुलियां उठाईं; मैं एक अंगुली उठाता हूं: यह संन्यासी होगा।
लेकिन आदमी का अभागा मन, शुद्धोधन रोने लगा। यह कोदन्ना सर्वज्ञात ज्योतिषी है; युवा है, पर महातेजस्वी है; और उसके वचन कभी खाली नहीं गए। दूसरे पंडितों के साथ तो सुविधा थी थोड़ी कि चक्रवर्ती भी बन सकता है, कोदन्ना ने तो विकल्प ही तोड़ दिया। उसने तो कहा, यह निश्चित बुद्ध बनेगा। उन पंडितों के साथ तो सम्राट रोया न था, प्रसन्न हुआ था--चक्रवर्ती सम्राट होगा बेटा। और दूसरे विकल्प को उसने कोई मूल्य न दिया था, क्योंकि जब चक्रवर्ती सम्राट होने का विकल्प हो तो कौन संन्यासी होना चाहता है! लेकिन कोदन्ना ने तो मार्ग तोड़ दिया, उसने तो एक ही अंगुली उठाई है। लेकिन सम्राट ने अपने मन को समझाया, कोदन्ना अकेला है, विपरीत सात ज्योतिषी हैं। ऐसे ही तो आदमी अपने मन को सांत्वना देता है। सात ही ठीक होंगे, एक ठीक न होगा। लेकिन वह एक ही ठीक सिद्ध हुआ। और अच्छा हुआ कि वह एक ही ठीक सिद्ध हुआ।

True Luck Of Life depend our work and thinking

 To Know More Clck Here 


तुम्हारे जन्म के समय भी, जन्म के बाद भी--चाहे पंडित बुलाए गए हों, न बुलाए गए हों--प्रकृति दो अंगुलियां उठाती है। सारी प्रकृति दो विकल्प सामने रखती है--या तो खो जाना मूर्च्छा में, या जाग जाना होश में; या तो बाहर की संपदा को जुटाना, चक्रवर्ती होने की दौड़ में लगना; या भीतर की संपदा को जुटाना, आत्मवान होने में थिर होना। कोदन्ना की एक अंगुली याद रखना! कोई कोदन्ना तुम्हें न मिलेगा अंगुली उठाने को, तुम्हें ही अपनी अंगुली उठानी पड़ेगी।
शंकर के ये सूत्र त्याग और वैराग्य के सूक्ष्मतम इशारे हैं।

'जिसके माथे पर जटा है, जो सिर मुड़ाए है, जिसने अपने बाल नोच डाले हैं, जो काषाय पहने है, अथवा तरहत्तरह के वेश धारण किए हैं, वह मूढ़ आंख रहते भी अंधा है। केवल पेट भरने के लिए उसने बहुत रूप बना रखे हैं।'
ध्यान रखना, आदमी का मन बड़ा खतरनाक है, वह संन्यास में भी संसार खोज लेता है। वह मंदिर में भी पाखंड खोज लेता है। वह साधना में भी भोग खोज लेता है। आवरण कुछ भी हो, भीतर मन अपनी पुरानी आदतों का जाल बुनता चला जाता है।
तो शंकर कहते हैं, जिसके माथे पर जटा है, उससे धोखा मत खा जाना। जटा होने से ही कुछ भी नहीं होता। जिसने सिर मुड़ा लिया है, धोखा मत खा जाना; और दूसरे धोखा खा जाएं तो खा जाएं, तुम खुद धोखा मत खा जाना--सिर मुड़ा कर या बाल बढ़ा कर या बाल नोच डाले हैं...जैन दिगंबर मुनि केश-लुंच कर लेते हैं, बालों को नोच डालते हैं--धोखा मत खा जाना। जो काषाय पहने है, जिसने गैरिक वस्त्र पहन लिया है, इससे धोखा मत खा जाना। और दूसरा खा भी जाए तो उसकी चिंता मत करना, खुद मत खा जाना। क्योंकि काषाय पहन लेना भी सरल है, बाल नोच लेने भी सरल हैं। थोड़े से अभ्यास की बात है। सिर मुड़ा लेने में क्या कठिनाई है? जटा-जूट बढ़ा लेने में क्या अड़चन है? थोड़े से अभ्यास की बात है। लेकिन भीतर ध्यान रखना कि यह सब किसलिए किया है? कहीं इसके भीतर भी तो संसार ही तो नहीं चल रहा? इसके भीतर भी कहीं व्यवसाय तो नहीं चल रहा? केवल पेट भरने के लिए तो ये सारे रूप नहीं बना रखे हैं?

सौ में निन्यानबे संन्यासी पेट को ही भर रहे हैं। और पेट ही भरना था तो संसार बेहतर था, कम से कम ईमानदारी तो थी; दुकान बेहतर थी, क्योंकि कम से कम साफ-सुथरा तो था। दुकान ही चलानी थी तो दुकान ही उचित थी, कम से कम मंदिर को भ्रष्ट न करते; साधारण वेश ही ठीक था, फिर गैरिक वस्त्रों को विकृत करने की कोई जरूरत न थी। नाई से ही बाल कटवा लिए होते, लोंचने का आग्रह न करते, वही उचित था। क्योंकि अंततः मन व्यापार कर रहा हो, तो बाहर के धोखे से कुछ भी नहीं होता। अंतिम निर्णायक तो भीतर का मन है कि तुम यह किसलिए कर रहे हो।
मुझे खबर मिली कुछ महीनों पहले, दो दिगंबर जैन मुनि--नग्न, जिन्होंने सब छोड़ दिया है, जिनके पास कुछ भी नहीं है--वे सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गए थे, वहां उन दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों गुरु-शिष्य थे। एक-दूसरे पर हमला कर दिया। झगड़े और हमले के कारण बात खुली। दोनों ने अपनी पिच्छी के डंडे में रुपये छिपा रखे थे। डंडा पोला कर लिया था, उसमें नोट छिपा रखे थे। बंटवारे पर झगड़ा हो गया कि कौन कितना ले।
दोनों पकड़ कर पुलिस स्टेशन लाए गए। गांव के उनके भक्त चिंतित हुए, दुखी हुए, क्योंकि उनकी ही प्रतिष्ठा का सवाल न था, उनके प्रेम करने वाले भक्तों की भी प्रतिष्ठा का सवाल था। पैसा देकर पुलिस को किसी तरह चुप किया कि यह खबर सब तरफ न फैल जाए।
नग्न खड़ा आदमी भी अंततः वही कर रहा है, जो दुकान पर बैठा कर रहा है। फिर दुकान पर ही बैठना उचित है। फिर कम से कम नग्नता को तो अपवित्र न करो। कोई नहीं कह रहा है कि छोड़ो संसार को। छोड़ना हो तो ही छोड़ो। ऊपर-ऊपर छोड़ो, भीतर-भीतर सम्हालो, इस धोखे से कुछ भी लाभ न होगा।

'जिसके माथे पर जटा है, जो सिर मुड़ाए है, जिसने बाल नोच डाले हैं, जिसने काषाय पहना है, अथवा तरहत्तरह के वेश धारण किए हैं, वह मूढ़ आंख रहते भी अंधा है।'
क्यों शंकर कहते हैं, वह मूढ़ आंख रहते भी अंधा है?
क्योंकि वह किसको धोखा दे रहा है! यह सवाल दूसरों को धोखा देने का नहीं है, दूसरों का कोई प्रयोजन ही नहीं है; वह अपने को ही धोखा दे रहा है। क्योंकि अंतिम निर्णय में, तुम जो भीतर थे, उसी से निश्चित होता है; तुम जो बाहर थे, उससे कुछ निश्चित नहीं होता। जीवन, तुम जो भीतर हो, उससे निर्धारित होता है; तुम जो बाहर हो, उससे निर्धारित नहीं होता। वह जो तुम्हारे भीतर चल रहा है सतत, वहां तुम रुपये गिन रहे हो; ऊपर तुम राम-राम जप रहे हो। वह राम-राम व्यर्थ है। वह जो तुमने रुपये गिने हैं, वही सार्थक है। उससे ही निर्णय होगा। क्योंकि निर्णय कोई और करने वाला नहीं है, कोई दूसरा निर्णय करने वाला नहीं है। तुम जो भीतर कर रहे हो, उसी से प्रतिपल निर्णय हुआ जा रहा है। कोई निर्णायक भी होता तो समझा-बुझा लेते, हाथ जोड़ लेते, पैर जोड़ लेते, क्षमा मांग लेते। कोई निर्णायक भी नहीं है। कहीं कोई परमात्मा बैठा नहीं है, जिसको तुम समझा-बुझा लोगे। तुमने जो किया, तुम्हारा कृत्य ही तुम्हारी नियति है। तुम्हारे कृत्य में ही फल छिपा है। तुम्हारे सोचने में ही तुम्हारे होने का सारा आधार है। तुमने जैसा सोचा!

 To Know More Clck Here 

True Luck Of Life depend our work and thinking


Buddha was born. On the fifth day, according to custom, the best pandits gathered. He named the Buddha - Siddhartha. Siddhartha means: the fulfillment of desire; Fulfillment of hope; Achievement of meaning; Floor meeting A son was born in the old purification house. Had waited a lifetime, had hoped, had dreams; Was disappointed many times; And now a son was born in old age; It was definitely Siddhartha. The pundits gave the name right. There were eight great pundits. The Emperor began to ask, would you even say the future of this newborn baby? Seven pundits raised their hands and pointed two fingers. The Emperor did not understand anything. He said, I did not understand anything. Say it clearly, not in a gesture. So those seven pundits said that there are two options - either it will be the Chakravarti emperor and or he will leave all and become omnipotent, heroic, sannyasin; Either it will be the Chakravarti Emperor and or the All-Silent Saints.

Only one pundit remained silent. He was the youngest. Kodanna was his name. But he was also the most talented. The Emperor asked, you are silent, you did not raise two fingers!
Kodanna said, two fingers can be raised with the birth of all, because both options are in front of everyone - either the race of the world, or the renunciation. Sannyas or Samsara - These are the two options before everyone. These pundits did nothing special if they raised two fingers for the Buddha; I raise a finger: it will be a monk.
But the man's unhappy mind started crying crying. This Kodanna is the best known astrologer; Young, but great-looking; And his words never went empty. With other pundits, there was some convenience that even Chakravarti could be made, Kodanna only broke the option. He then said, it will become a definite Buddha. The Emperor had not cried with those pundits, was pleased - Chakravarti would be Emperor, son. And he did not give any value to the second option, because when Chakravarti is the choice of being the emperor, who wants to be a monk! But Kodanna broke the path, he has raised only one finger. But the emperor explained his mind, Kodanna is alone, opposite there are seven astrologers. This is how a man consoles his mind. Seven will be fine, one will not be right. But he proved to be the same. And it was good that he proved the same.

True Luck Of Life depend our work and thinking


Even at the time of your birth, even after birth - whether the priests were called, or not called - nature raises two fingers. The whole nature presents two options - either to be lost in unconsciousness, or to wake up consciously; Either to mobilize outside wealth, to be in the race for chakravarti; Or mobilize inner wealth, to be self-centered. Remember one finger of Kodanna! No kodanna will get you to lift your finger, you have to lift your finger.
These formulas of Shankar are the subtlest gestures of renunciation and disinterest.

'Whose forehead, who has folded his head, who has shaved his hair, who has worn kashayas, or dressed like seventy-seven, is blind even with a foolish eye. He has made many forms just to fill his stomach.
Take care, a man's mind is very dangerous, he discovers the world even in retirement. He also finds hypocrisy in the temple. He also seeks enjoyment in spiritual practice. Whatever the cover, the mind goes on weaving its old habits.
So Shankar says, do not be deceived by someone who has got one on his forehead. Nothing happens by being coaxed. Whoever has turned his head, do not be deceived; And if you cheat others, don't eat, don't go cheating yourself - you have shaved your head or done your hair or shaved your hair ... Jain Digambar Muni shaves, shaves hair - Cheat Do not eat Do not be deceived by someone who is wearing Kashy, who has worn Garrick's clothes. And even if you eat another, don't worry about it, don't eat it yourself. Because it is also easy to wear a trouser, it is also easy to scrape the hair. It is a matter of some practice. What is the difficulty in turning the head? What is the problem in increasing jata-jute? It is a matter of some practice. But keep in mind what is it done for? Is there a world going on within it? Is there any business going on inside it? Haven't you made all these forms just to fill your stomach?

Ninety-nine saints are filling the stomach in a hundred. And if the stomach was full, then the world was better, at least it was honesty; The shop was better, as it was at least clean. If the shop was to be run, then the shop was appropriate, at least not to corrupt the temple; The simple dress was fine, then there was no need to distort Garrick's clothes. The hairdresser would have had his hair cut, not insisting to be dragged, that was appropriate. Because the mind is finally doing business, then nothing happens with the deception outside. The final arbiter is the inner mind for what you are doing.

I got the news. A few months ago, two Digambar Jain monks - naked, who have left everything, who have nothing - went out of the village for defecation in the morning, and the two got into a fight. Both were guru-disciples. Attacked each other. Talks and attacks opened up. Both had hidden money in their pooch poles. The pole was polled, the notes were hidden in it. There was a fight over the partition as to who should take it.

Both were caught and brought to the police station. His devotees of the village were worried, sad, because there was no question of his own reputation, but also the reputation of his loving devotees. Somehow silenced the police by giving money that this news should not spread to all.
The man standing naked is also finally doing what he is sitting at the store. 
Who is sitting at the shop. Then it is appropriate to sit at the shop itself. Then at least do not pollute nudity. Nobody is saying leave the world. Only leave if you want to leave. Leave it above and above, within and inside, nothing will be gained from this deception.

True Luck Of Life depend our work and thinking

'Whose forehead, who has folded his head, who has shaved hair, who has worn a prostitute, or dressed like seventeen, he is blind even with a foolish eye.'
Why does Shankar say that he is blind even with a stupid eye?
Because who is he cheating on! This question is not to deceive others, others have no purpose; He is cheating himself. Because in the final judgment, you are determined by what you were in; Nothing is definite from what you were outside. Life is determined by what you are inside; What you are outside is not determined by it. The one who is moving within you continuously, there you are counting the money; Above you are chanting Rama-Rama. That Rama-Rama is meaningless. The one you have counted is worthwhile. Only decision will be made from that. Because no one else is going to decide, no one is going to make another decision. The decision is being made every moment by what you are doing inside. Even if someone was decisive, they would have extinguished, folded hands, folded legs, apologized. There is no decider either. There is no divine sitting somewhere, whom you will understand and extinguish. Whatever you did, your act is your destiny. The fruit is hidden in your act. Your thinking is the basis of your being. As you thought!

 To Know More Clck Here 

True Luck Of Life depend our work and thinking





Tuesday, 5 May 2020

Meaning of Sannyas

Meaning of Sannyas
संन्यास का अर्थ


Meaning of Sannyas



Meaning of Sannyas



"संन्यास का अर्थ समझते हैं? संन्यास का अर्थ है, भीड़ से मुक्त होने का साहस। संन्यास का अर्थ है, अब मैं अपनी सुनूंगा, अपनी गुनूंगा, अपने ढंग से चलूंगा, चाहे जो परिणाम हों। चाहे जो कीमत चुकानी पड़े। संन्यास का अर्थ है कि आज से मैं छोड़ता हूं वे सारी धारणाएं जो समाज ने मुझे दी थीं, आज से मैं व्यक्ति होने की घोषणा करता हूं। अब से मैं स्वतंत्रता की घोषणा करता हूं। अब से मैं परतंत्र नहीं हूं। इस क्षण के बाद अब मैं अपने से पूछूंगा क्या करने योग्य है, और उसी के अनुसार चलूंगा, फिर चाहे कष्ट उठाने पड़े और चाहे फासी लगे। चाहे लोग हंसे, उपहास करें, चाहे लोग पागल समझें, लेकिन अब मैं अपनी सुनूंगा। अब से मैं अपना हुआ, अब से मैंने उधार होना छोड़ा! अब मैं दूसरों की मानकर, जैसा दूसरे चाहते हैं वैसा ही रहने की चेष्टा में संलग्न नहीं रहूंगा। जिसमें मुझे सुख होगा, जिसमें मुझे शांति होगी, वही मेरी जीवन-दिशा होगी। इस परम क्रांति का नाम संन्यास है।

बुद्ध ने जितने लोगों को संन्यास दिया उतना पृथ्वी पर किसी ने कभी नहीं दिया था। हटाया, मुक्त किया भीड़ से। भीड़ का एक सम्मोहन है। और ध्यान रखना, जो भीड़ में रहते हैं वे भेड़ ही रह जाते हैं। भेड़ें देखीं न, घसर-पसर कैसा भीड़ में चलती हैं! जरा भी एक भेड़ भीड़ के बाहर छूट जाए तो जल्दी से मिमियाती हुई भीड़ में समा जाती है। भीतर घुसती है भीड़ में!.."





"Let's understand the meaning of sannyas? Sannyas means courage to be free from the crowd. Sannyas means, now I will listen to myself, sing myself, walk in my own way, no matter what the consequences. Whatever the price you have to pay. Meaning that from today I leave all the beliefs that the society had given me,
 from today onwards I declare to be a person. From now on I declare independence. From now on I am not independent. Now after the loan, I will ask myself what is worth doing, and I will walk according to it, no matter whether I have to suffer and may feel fascinated. Whether people laugh, ridicule, people think they are crazy, but now I will listen to me. From now on. I have lost my life from now on! I will no longer engage in the effort to live as others want, in which I will have happiness, in which I will have peace, my life -Disha will. The retired names of the ultimate revolution.


No one on earth had ever given as many people to Buddha as he retired. Removed, freed from the crowd. The crowd has a hypnosis. And take care, those who live in the crowd are left as sheep. Did not see the sheep, how often the crowd walks! Even if a sheep is left outside the crowd, it quickly dissolves into the crushing crowd. Into the crowd! .. "

Meaning of Sannyas


Meaning of Sannyas




For more Click Here


यह जीवन है साहब .....

 * यही जीवन है....