बुद्ध का जन्म
हुआ। पांचवें दिन रिवाज के अनुसार श्रेष्ठतम पंडित इकट्ठे हुए। उन्होंने बुद्ध को
नाम दिया--सिद्धार्थ। सिद्धार्थ का अर्थ होता है: कामना की पूर्ति; आशा की पूर्ति; अर्थ की उपलब्धि;
मंजिल का मिल
जाना। बूढ़े शुद्धोधन के घर में बेटा पैदा हुआ था। जीवन भर प्रतीक्षा की थी, आशा की थी, सपने देखे थे;
बहुत बार निराश
हुआ था;
और अब बुढ़ापे
में बेटा पैदा हुआ था;
निश्चित ही
सिद्धार्थ था। पंडितों ने नाम ठीक ही दिया था। आठ बड़े पंडित थे। सम्राट पूछने लगा, इस नवजात शिशु का भविष्य भी कहोगे? सात पंडितों ने अपने हाथ उठाए और दो
अंगुलियों का इशारा किया। सम्राट कुछ समझा नहीं। उसने कहा, मैं कुछ समझा नहीं। इशारे में नहीं, स्पष्ट कहो। तो उन सात पंडितों ने कहा कि दो
विकल्प हैं--या तो यह चक्रवर्ती सम्राट होगा और या सब छोड़ कर सर्वत्यागी, वीतरागी, संन्यस्त हो जाएगा;
या तो यह
चक्रवर्ती सम्राट होगा और या सर्व वीतरागी संन्यासी होगा।
सिर्फ एक पंडित
चुप रहा। वह सबसे युवा था। कोदन्ना उसका नाम था। लेकिन वह सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली
भी था। सम्राट ने पूछा,
तुम चुप हो, तुमने दो अंगुलियां न उठाईं!
कोदन्ना ने कहा, दो अंगुलियां तो सभी के जन्म के साथ उठाई जा
सकती हैं,
क्योंकि दोनों
विकल्प सभी के सामने होते हैं--या तो संसार की दौड़ का, या संन्यास का। संन्यास या संसार--ये तो दो
विकल्प सभी के सामने होते हैं। इन पंडितों ने कुछ विशेष नहीं किया अगर बुद्ध के
लिए दो अंगुलियां उठाईं;
मैं एक अंगुली
उठाता हूं: यह संन्यासी होगा।
लेकिन आदमी का
अभागा मन,
शुद्धोधन रोने
लगा। यह कोदन्ना सर्वज्ञात ज्योतिषी है; युवा है,
पर महातेजस्वी
है;
और उसके वचन कभी
खाली नहीं गए। दूसरे पंडितों के साथ तो सुविधा थी थोड़ी कि चक्रवर्ती भी बन सकता है, कोदन्ना ने तो विकल्प ही तोड़ दिया। उसने तो
कहा,
यह निश्चित
बुद्ध बनेगा। उन पंडितों के साथ तो सम्राट रोया न था, प्रसन्न हुआ था--चक्रवर्ती सम्राट होगा बेटा।
और दूसरे विकल्प को उसने कोई मूल्य न दिया था, क्योंकि जब चक्रवर्ती सम्राट होने का विकल्प हो तो कौन संन्यासी होना चाहता
है! लेकिन कोदन्ना ने तो मार्ग तोड़ दिया, उसने तो एक ही अंगुली उठाई है। लेकिन सम्राट ने अपने मन को समझाया, कोदन्ना अकेला है, विपरीत सात ज्योतिषी हैं। ऐसे ही तो आदमी
अपने मन को सांत्वना देता है। सात ही ठीक होंगे, एक ठीक न होगा। लेकिन वह एक ही ठीक सिद्ध हुआ। और अच्छा हुआ कि वह एक ही ठीक
सिद्ध हुआ।
तुम्हारे जन्म
के समय भी,
जन्म के बाद
भी--चाहे पंडित बुलाए गए हों, न बुलाए गए हों--प्रकृति दो अंगुलियां उठाती है। सारी प्रकृति दो विकल्प सामने
रखती है--या तो खो जाना मूर्च्छा में, या जाग जाना होश में;
या तो बाहर की
संपदा को जुटाना,
चक्रवर्ती होने
की दौड़ में लगना;
या भीतर की
संपदा को जुटाना,
आत्मवान होने
में थिर होना। कोदन्ना की एक अंगुली याद रखना! कोई कोदन्ना तुम्हें न मिलेगा
अंगुली उठाने को,
तुम्हें ही अपनी
अंगुली उठानी पड़ेगी।
शंकर के ये
सूत्र त्याग और वैराग्य के सूक्ष्मतम इशारे हैं।
'जिसके माथे पर जटा है, जो सिर मुड़ाए है, जिसने अपने बाल नोच डाले हैं, जो काषाय पहने है, अथवा तरहत्तरह के वेश धारण किए हैं, वह मूढ़ आंख रहते भी अंधा है। केवल पेट भरने
के लिए उसने बहुत रूप बना रखे हैं।'
ध्यान रखना, आदमी का मन बड़ा खतरनाक है, वह संन्यास में भी संसार खोज लेता है। वह
मंदिर में भी पाखंड खोज लेता है। वह साधना में भी भोग खोज लेता है। आवरण कुछ भी हो, भीतर मन अपनी पुरानी आदतों का जाल बुनता चला
जाता है।
तो शंकर कहते
हैं,
जिसके माथे पर
जटा है,
उससे धोखा मत खा
जाना। जटा होने से ही कुछ भी नहीं होता। जिसने सिर मुड़ा लिया है, धोखा मत खा जाना; और दूसरे धोखा खा जाएं तो खा जाएं, तुम खुद धोखा मत खा जाना--सिर मुड़ा कर या बाल
बढ़ा कर या बाल नोच डाले हैं...जैन दिगंबर मुनि केश-लुंच कर लेते हैं, बालों को नोच डालते हैं--धोखा मत खा जाना। जो
काषाय पहने है,
जिसने गैरिक
वस्त्र पहन लिया है,
इससे धोखा मत खा
जाना। और दूसरा खा भी जाए तो उसकी चिंता मत करना, खुद मत खा जाना। क्योंकि काषाय पहन लेना भी सरल है, बाल नोच लेने भी सरल हैं। थोड़े से अभ्यास की
बात है। सिर मुड़ा लेने में क्या कठिनाई है? जटा-जूट बढ़ा लेने में क्या अड़चन है? थोड़े से अभ्यास की बात है। लेकिन भीतर ध्यान रखना कि यह सब किसलिए किया है? कहीं इसके भीतर भी तो संसार ही तो नहीं चल
रहा?
इसके भीतर भी
कहीं व्यवसाय तो नहीं चल रहा? केवल पेट भरने के लिए तो ये सारे रूप नहीं बना रखे हैं?
सौ में
निन्यानबे संन्यासी पेट को ही भर रहे हैं। और पेट ही भरना था तो संसार बेहतर था, कम से कम ईमानदारी तो थी; दुकान बेहतर थी, क्योंकि कम से कम साफ-सुथरा तो था। दुकान ही
चलानी थी तो दुकान ही उचित थी, कम से कम मंदिर को भ्रष्ट न करते; साधारण वेश ही ठीक था,
फिर गैरिक
वस्त्रों को विकृत करने की कोई जरूरत न थी। नाई से ही बाल कटवा लिए होते, लोंचने का आग्रह न करते, वही उचित था। क्योंकि अंततः मन व्यापार कर
रहा हो,
तो बाहर के धोखे
से कुछ भी नहीं होता। अंतिम निर्णायक तो भीतर का मन है कि तुम यह किसलिए कर रहे
हो।
मुझे खबर मिली
कुछ महीनों पहले,
दो दिगंबर जैन
मुनि--नग्न,
जिन्होंने सब
छोड़ दिया है,
जिनके पास कुछ
भी नहीं है--वे सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गए थे, वहां उन दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों गुरु-शिष्य थे। एक-दूसरे पर हमला कर
दिया। झगड़े और हमले के कारण बात खुली। दोनों ने अपनी पिच्छी के डंडे में रुपये
छिपा रखे थे। डंडा पोला कर लिया था, उसमें नोट छिपा रखे थे। बंटवारे पर झगड़ा हो गया कि कौन कितना ले।
दोनों पकड़ कर
पुलिस स्टेशन लाए गए। गांव के उनके भक्त चिंतित हुए, दुखी हुए,
क्योंकि उनकी ही
प्रतिष्ठा का सवाल न था,
उनके प्रेम करने
वाले भक्तों की भी प्रतिष्ठा का सवाल था। पैसा देकर पुलिस को किसी तरह चुप किया कि
यह खबर सब तरफ न फैल जाए।
नग्न खड़ा आदमी
भी अंततः वही कर रहा है,
जो दुकान पर
बैठा कर रहा है। फिर दुकान पर ही बैठना उचित है। फिर कम से कम नग्नता को तो
अपवित्र न करो। कोई नहीं कह रहा है कि छोड़ो संसार को। छोड़ना हो तो ही छोड़ो।
ऊपर-ऊपर छोड़ो,
भीतर-भीतर
सम्हालो,
इस धोखे से कुछ
भी लाभ न होगा।
'जिसके माथे पर जटा है, जो सिर मुड़ाए है, जिसने बाल नोच डाले हैं, जिसने काषाय पहना है, अथवा तरहत्तरह के वेश धारण किए हैं, वह मूढ़ आंख रहते भी अंधा है।'
क्यों शंकर कहते
हैं,
वह मूढ़ आंख रहते
भी अंधा है?
क्योंकि वह
किसको धोखा दे रहा है! यह सवाल दूसरों को धोखा देने का नहीं है, दूसरों का कोई प्रयोजन ही नहीं है; वह अपने को ही धोखा दे रहा है। क्योंकि अंतिम
निर्णय में,
तुम जो भीतर थे, उसी से निश्चित होता है; तुम जो बाहर थे, उससे कुछ निश्चित नहीं होता। जीवन, तुम जो भीतर हो, उससे निर्धारित होता है; तुम जो बाहर हो, उससे निर्धारित नहीं होता। वह जो तुम्हारे भीतर
चल रहा है सतत,
वहां तुम रुपये
गिन रहे हो;
ऊपर तुम राम-राम
जप रहे हो। वह राम-राम व्यर्थ है। वह जो तुमने रुपये गिने हैं, वही सार्थक है। उससे ही निर्णय होगा। क्योंकि
निर्णय कोई और करने वाला नहीं है, कोई दूसरा निर्णय करने वाला नहीं है। तुम जो भीतर कर रहे हो, उसी से प्रतिपल निर्णय हुआ जा रहा है। कोई
निर्णायक भी होता तो समझा-बुझा लेते, हाथ जोड़ लेते,
पैर जोड़ लेते, क्षमा मांग लेते। कोई निर्णायक भी नहीं है।
कहीं कोई परमात्मा बैठा नहीं है, जिसको तुम समझा-बुझा लोगे। तुमने जो किया, तुम्हारा कृत्य ही तुम्हारी नियति है। तुम्हारे कृत्य में ही फल छिपा है।
तुम्हारे सोचने में ही तुम्हारे होने का सारा आधार है। तुमने जैसा सोचा!
To Know More Clck Here
To Know More Clck Here
Buddha was born. On the fifth day, according to custom, the best pandits gathered. He named the Buddha - Siddhartha. Siddhartha means: the fulfillment of desire; Fulfillment of hope; Achievement of meaning; Floor meeting A son was born in the old purification house. Had waited a lifetime, had hoped, had dreams; Was disappointed many times; And now a son was born in old age; It was definitely Siddhartha. The pundits gave the name right. There were eight great pundits. The Emperor began to ask, would you even say the future of this newborn baby? Seven pundits raised their hands and pointed two fingers. The Emperor did not understand anything. He said, I did not understand anything. Say it clearly, not in a gesture. So those seven pundits said that there are two options - either it will be the Chakravarti emperor and or he will leave all and become omnipotent, heroic, sannyasin; Either it will be the Chakravarti Emperor and or the All-Silent Saints.
Only one pundit remained silent. He was the youngest. Kodanna was his name. But he was also the most talented. The Emperor asked, you are silent, you did not raise two fingers!
Kodanna said, two fingers can be raised with the birth of all, because both options are in front of everyone - either the race of the world, or the renunciation. Sannyas or Samsara - These are the two options before everyone. These pundits did nothing special if they raised two fingers for the Buddha; I raise a finger: it will be a monk.
But the man's unhappy mind started crying crying. This Kodanna is the best known astrologer; Young, but great-looking; And his words never went empty. With other pundits, there was some convenience that even Chakravarti could be made, Kodanna only broke the option. He then said, it will become a definite Buddha. The Emperor had not cried with those pundits, was pleased - Chakravarti would be Emperor, son. And he did not give any value to the second option, because when Chakravarti is the choice of being the emperor, who wants to be a monk! But Kodanna broke the path, he has raised only one finger. But the emperor explained his mind, Kodanna is alone, opposite there are seven astrologers. This is how a man consoles his mind. Seven will be fine, one will not be right. But he proved to be the same. And it was good that he proved the same.
Even at the time of your birth, even after birth - whether the priests were called, or not called - nature raises two fingers. The whole nature presents two options - either to be lost in unconsciousness, or to wake up consciously; Either to mobilize outside wealth, to be in the race for chakravarti; Or mobilize inner wealth, to be self-centered. Remember one finger of Kodanna! No kodanna will get you to lift your finger, you have to lift your finger.
These formulas of Shankar are the subtlest gestures of renunciation and disinterest.
'Whose forehead, who has folded his head, who has shaved his hair, who has worn kashayas, or dressed like seventy-seven, is blind even with a foolish eye. He has made many forms just to fill his stomach.
Take care, a man's mind is very dangerous, he discovers the world even in retirement. He also finds hypocrisy in the temple. He also seeks enjoyment in spiritual practice. Whatever the cover, the mind goes on weaving its old habits.
So Shankar says, do not be deceived by someone who has got one on his forehead. Nothing happens by being coaxed. Whoever has turned his head, do not be deceived; And if you cheat others, don't eat, don't go cheating yourself - you have shaved your head or done your hair or shaved your hair ... Jain Digambar Muni shaves, shaves hair - Cheat Do not eat Do not be deceived by someone who is wearing Kashy, who has worn Garrick's clothes. And even if you eat another, don't worry about it, don't eat it yourself. Because it is also easy to wear a trouser, it is also easy to scrape the hair. It is a matter of some practice. What is the difficulty in turning the head? What is the problem in increasing jata-jute? It is a matter of some practice. But keep in mind what is it done for? Is there a world going on within it? Is there any business going on inside it? Haven't you made all these forms just to fill your stomach?
Ninety-nine saints are filling the stomach in a hundred. And if the stomach was full, then the world was better, at least it was honesty; The shop was better, as it was at least clean. If the shop was to be run, then the shop was appropriate, at least not to corrupt the temple; The simple dress was fine, then there was no need to distort Garrick's clothes. The hairdresser would have had his hair cut, not insisting to be dragged, that was appropriate. Because the mind is finally doing business, then nothing happens with the deception outside. The final arbiter is the inner mind for what you are doing.
I got the news. A few months ago, two Digambar Jain monks - naked, who have left everything, who have nothing - went out of the village for defecation in the morning, and the two got into a fight. Both were guru-disciples. Attacked each other. Talks and attacks opened up. Both had hidden money in their pooch poles. The pole was polled, the notes were hidden in it. There was a fight over the partition as to who should take it.
Both were caught and brought to the police station. His devotees of the village were worried, sad, because there was no question of his own reputation, but also the reputation of his loving devotees. Somehow silenced the police by giving money that this news should not spread to all.
The man standing naked is also finally doing what he is sitting at the store.
Who is sitting at the shop. Then it is appropriate to sit at the shop itself. Then at least do not pollute nudity. Nobody is saying leave the world. Only leave if you want to leave. Leave it above and above, within and inside, nothing will be gained from this deception.
'Whose forehead, who has folded his head, who has shaved hair, who has worn a prostitute, or dressed like seventeen, he is blind even with a foolish eye.'
Why does Shankar say that he is blind even with a stupid eye?
Because who is he cheating on! This question is not to deceive others, others have no purpose; He is cheating himself. Because in the final judgment, you are determined by what you were in; Nothing is definite from what you were outside. Life is determined by what you are inside; What you are outside is not determined by it. The one who is moving within you continuously, there you are counting the money; Above you are chanting Rama-Rama. That Rama-Rama is meaningless. The one you have counted is worthwhile. Only decision will be made from that. Because no one else is going to decide, no one is going to make another decision. The decision is being made every moment by what you are doing inside. Even if someone was decisive, they would have extinguished, folded hands, folded legs, apologized. There is no decider either. There is no divine sitting somewhere, whom you will understand and extinguish. Whatever you did, your act is your destiny. The fruit is hidden in your act. Your thinking is the basis of your being. As you thought!
To Know More Clck Here
To Know More Clck Here






No comments:
Post a Comment
Please do not enter any nonsense link in the comment box.