Wednesday, 6 May 2020

change your mind about according to present need

वर्तमान आवश्यकता के अनुसार अपने मन को बदलें




मैने सुना है, एक नगर में कुछ लोगों ने मिल कर एक मंदिर बनाया। सोचा किसकी मूर्ति स्थापित करें? खूब विचार करने के बाद ट्रस्टियों ने यही तय किया कि राम की मूर्ति स्थापित करें, तो राम की मूर्ति स्थापित कर दी। थोड़े—से लोग मंदिर आने लगे जो राम को मानते थे। लेकिन जो कृष्‍ण को मानते थे, वे मंदिर नहीं आए। तो उन्होंने सोचा कि राम की मूर्ति हटा कर कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें। तो कृष्ण की मूर्ति स्थापित की तो राम के माननेवालों ने आना बंद कर दिया। कृष्ण को माननेवाले आने लगे। फिर उन्होंने सोचा कि शिव की मूर्ति स्थापित करें। ऐसे वे हर साल मूर्तियाँ बदलते गये और हर साल आने वाले बदलते गये। मगर संख्या वही थोड़ी—की—थोड़ी रही।


फिर उन्होंने सोचा कि मूर्ति हटा दें, मंदिर को मस्जिद बना दें। तो मंदिर को मस्जिद बना दिया। तो हिंदुओं ने आना बंद कर दिया, मुसलमान आने लगे। मगर संख्या वही—की—वही रही। वे तंग आ गये। वे चाहते थे सारा गाँव आए। वे चाहते थे सब आएँ। उन्होंने एक बूढ़े बुजुर्ग से सलाह ली कि हम क्या करें? उसने कहा. ——तुम एक हॉस्पिटल खोल लो। उन्होंने हॉस्पिटल खोली और सब आए!



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any nonsense link in the comment box.

यह जीवन है साहब .....

 * यही जीवन है....