Sunday, 17 May 2020

Satisfaction of superstition also has no meaning.


 विचारपूर्वक असंतोष को भी स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन अंधविश्वासपूर्वक संतोष का भी कोई अर्थ नहीं है।

Satisfaction of superstition also has no meaning.


सुकरात से किसी ने पूछा था एक दिन सुबह कि तुम एक संतुष्ट सुअर होने की बजाय असंतुष्ट सुकरात होना पसंद करोगे या असंतुष्ट सुकरात होने की बजाय एक संतुष्ट सुअर होना पसंद करोगे। सुकरात ने कहा कि संतुष्ट सुअर होने कि बजाय मैं एक असंतुष्ट सुकरात होना ही पसंद करूंगा, क्योंकि सुअर की जिंदगी में जहां असंतोष नहीं है वहां संतोष भी मुर्दा ही होगा। जहां जीवंत असंतोष नहीं है वहां संतोष के जीवंत होने की भी कोई संभावना नहीं है। और जहां जीवित अशांति नहीं है वहां शांति मरघट की ही हो सकती है।

सुकरात का चुनाव बीसवीं सदी की पहली सूचना है, पच्चीस सौ साल पहले दी गई। बीसवीं सदी एकदम में नहीं हो गई है, बीसवीं सदी को आने में हजारों वर्ष लगे हैं--आते, आते...आई है! अभी भी सारी जमीन पर नहीं आ गई है। बीसवीं सदी से मेरा संबंध समय के मापदंड से नहीं है। इस बीसवीं सदी में आज पृथ्वी पर बहुत सदियों में रहने वाले लोग हैं। असल में हम यहां इतने लोग बैठे हैं और सभी लोग एक सदी के हों, ऐसा मानने का कोई कारण दिखाई नहीं पड़ता। हम सब कंटेंपरेरीज हैं, समसामयिक हैं, यह सिर्फ कैलेंडर का धोखा है। हमारे बीच में कोई आदमी बीसवीं सदी का हो सकता है और कोई आदमी पहली सदी का हो सकता है, कोई इक्कीसवीं सदी का भी हो सकता है। सुकरात बीसवीं सदी का पहला आदमी था जिसने यह कहा कि विचारपूर्वक असंतोष को भी स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन अंधविश्वासपूर्वक संतोष का भी कोई अर्थ नहीं है।

असल में, जिंदगी का सारा विकास विचार का विकास है। और जो विश्वास को पकड़ कर बैठ जाएगा, वह विकास की गति को छोड़ कर बैठ जाता है। पुराना मनुष्य चूंकि विश्वास के केंद्र पर जी रहा था, इसलिए स्टेग्नेंट था, ठहरा हुआ था--जैसे कोई नदी तालाब बन जाए। तालाब बहुत विश्वासी है, नदी बहुत अविश्वासी है और विचारवान है। असल में तालाब ने सारी खोज छोड़ दी है। वह जहां है वहां होने के लिए राजी हो गया है। जो है उसे उसने भाग्य मान लिया है। नदी की खोज जारी है। वह जो नहीं है, उसे पाने की चेष्टा है। वह जहां नहीं है वहां पहुंचने की आकांक्षा है। जो उपलब्ध नहीं है, उसे उपलब्ध करने की तीव्र पीड़ा है। इसलिए नदी असंतुष्ट है। नदी डिसकंटेंट है और नदी रोज नये के लिए खोज कर रही है।

निश्चित ही, अपरिचित रास्तों की तकलीफें हैं। तालाब का सुख नहीं हो सकता नदी को, लेकिन अपरिचित सागरों को पाने का आनंद भी है। वह आनंद तालाब के पास नहीं हो सकता। तालाब नहीं कहीं जाएगा, न कुछ पाएगा, जहां है वहां जिएगा, या कहना चाहिए, जिएगा कम, मरेगा ज्यादा। तालाब के पास जिंदगी नहीं होती क्योंकि जिंदगी गति के साथ है; तालाब के पास तो क्रमिक मृत्यु होती है, ग्रेजुअल डेथ होती है--सिर्फ सूखता है, सड़ता है। नदी गति है जीवन की।

पुराना मनुष्य तालाब की तरह विश्वास के डबरे में बंद है। नया मनुष्य नदी की तरह है--असंतोष, विचार, तर्क, नये की खोज को आतुर, अभीप्सित। नदी और तालाब पहला प्रतीक है, जो मैं कहना चाहूं--पुराना आदमी तालाब की तरह है, नया आदमी नदी की तरह है। लेकिन कठिनाई यह पड़ रही है कि पुराना आदमी जो तालाब की तरह था, वह पुराना पानी जो तालाब में था, नदी में आकर बहुत पीड़ा में पड़ गया है, क्योंकि उसकी आदत सदा बंद घेरे में जीने की है, बिना बहने की है। और यह जो संक्रमण का क्षण है, जब कि तालाब नदी बन गया, क्योंकि तालाब नदी में रूपांतरित हो रहा है, जब कि विश्वास संदेह में परिवर्तित हो रहे हैं तो बहुत पीड़ा की घड़ी है, प्रसव-पीड़ा की घड़ी है। बीसवीं सदी प्रसव-पीड़ा की घड़ी है जिसमें हम पुरानी सारी सीमाओं को तोड़ कर नये रास्तों की खोज कर रहे हैं।

तो पहली तो बात कि विश्वास पुराने आदमी का मौलिक लक्षण है और विश्वास नये आदमी का लक्षण नहीं है। और विश्वास और विचार के बीच इतना फासला है जितना जमीन और आसमान के बीच नहीं है। विश्वास का अर्थ ही है--विचार नहीं। असल में विश्वास में विचार के अंकुरण का कोई उपाय ही नहीं है, और अगर कोई विश्वास थोड़ा-बहुत विचार करता हो तो उसी मात्रा में अविश्वासी होता है। विचार का मतलब ही है कि संदेह मौजूद है, डाउट मौजूद है। संदेह है तो विचार है। संदेह नहीं है तो विचार कैसा? असल में अगर ठीक कोई आदमी पूरा विश्वासी है तो उसके भीतर मस्तिष्क विलीन और विदा हो जाएगा। या कहना चाहिए कि उसके भीतर मस्तिष्क पैदा ही नहीं होगा। वह तो विचार से पैदा होगा।

पुराना आदमी...इसलिए दूसरी बात आपसे कहना चाहूं, पुराने आदमी चूंकि विश्वास से जी रहे थे; इसलिए विचार, मस्तिष्क, बुद्धि उससे उनका कम वास्ता था। भाव, भावना, फीलिंग, उससे उनका ज्यादा वास्ता था। स्वभावतः भाव के अपने रस हैं। स्वभावतः भाव के अपने सुख हैं। लेकिन विचार के बाद जिस भाव का जन्म होता है उसका प्लेन, उसका तल दूसरा है, और विचार के पूर्व जो भाव होता है उसका तल दूसरा है। कभी किसी पहाड़ पर आप चढ़े हों तो बहुत बार एक ही जगह पर आ जाते हैं। जगह तो एक ही होती है लेकिन ऊंचाई में फर्क होता है। अगर आप पहाड़ पर चढ़ रहे हों तो गोल चक्रों में ही चढ़ना पड़ता है। घंटेभर बाद आप फिर पाते हैं कि उसी जगह पर आ गए हैं जहां घंटेभर पहले थे चार मील चलने के, लेकिन अब दूसरे तल पर हैं। तल बदल गया है। जगह वही है, दृश्य वही है, लेकिन तल बदल गया है।

विचार के पहले जो भाव है वह पशु का तल है, वह मनुष्य का तल है नहीं। पशु भी विचार के बिना भाव में जी रहा है। लेकिन, विचार के बाद जब भाव का तल आता है तब पहली दफे मनुष्य के तल पर भाव की दुनिया शुरू होती है। जो विचार नहीं कर सकता है वह इसलिए भावना से भरा हुआ है, इसलिए भावना का कोई भी मूल्य नहीं है। जो विचार कर सकता है, फिर भी भावना को विकसित कर पाया है, इसकी भावना मानवीय है, मनुष्य की। लेकिन दोनों ही भाव के स्थान हैं अलग-अलग तलों पर।

पुराना आदमी भाव के पास जी रहा था, वह पशु की निकटता है, अगर पुराना आदमी बेईमान नहीं था, तो आप यह मत समझ लेना कि वह ईमानदार था। पुराना आदमी बेईमान नहीं था इसलिए बेईमान--पूर्ण था। ईमानदार सिर्फ उसी आदमी को हम कह सकते हैं जो बेईमान हो सकता है। जो नहीं हो सकता है, उसकी ईमानदारी का कोई बहुत अर्थ नहीं है। पुराने आदमी की ईमानदारी का कोई भी अर्थ नहीं है क्योंकि उसमें बेईमानी की संभावना नहीं है। अगर एक आदिवासी ईमानदार है तो उसकी ईमानदारी का कोई बहुत मूल्य नहीं है। वह बेईमान होने में असमर्थ है।

बेईमान के लिए बुद्धि चाहिए। इसलिए जितनी दुनिया में बुद्धि बढ़ेगी, उतनी बेईमानी स्वभावतः बढ़ेगी। लेकिन बेईमानी बुद्धि का अंत नहीं है। असल में बेईमानी, पहली दफा ईमानदारी को वास्तविक मानवीय तल पर प्रकट होने का मौका है। बुद्धिमानी का अधूरा होना बेईमानी बन जाएगा, और बुद्धिमानी जब और बढ़ेगी तो हम फिर एक ईमानदारी को उपलब्ध होते हैं, वह ईमानदारी उपलब्धि की भांति है। वह आदिवासी की और गांव के ग्रामीण की ईमानदारी नहीं है जो कि बेईमान होने में असमर्थ था। वह एक नये मनुष्य की ईमानदारी है, जो बेईमान हो सकता है और नहीं हो रहा है।

Satisfaction of superstition also has no meaning.






Someone had asked Socrates one day in the morning that you would prefer to be a dissatisfied Socrates than to be a satisfied pig, or to be a satisfied pig rather than a dissatisfied Socrates. Socrates said that instead of being a satisfied pig, I would prefer to be a dissatisfied Socrates, because where there is no dissatisfaction in the life of a pig, satisfaction will also be dead. Where there is no lively dissatisfaction, there is also no possibility of satisfaction. And where there is no living disturbance, peace can only be in the desert.

The election of Socrates is the first notice of the twentieth century, given twenty-five hundred years ago. The twentieth century has not been completed at all, it has taken thousands of years to come to the twentieth century - come, come… has come! Still not all land has come. Since the twentieth century, I am not concerned with the criteria of time. In this twentieth century, there are many people living on the earth today. In fact, we are sitting here and so many people are of a century, there seems no reason to believe that. We are all contemporary, contemporary, it is just a deception of the calendar.
 A man among us may be of the twentieth century and a man may be of the first century, some may also be of the twenty-first century. Socrates was the first man of the twentieth century to say that I can accept discontent even thoughtfully, but superstitious satisfaction also has no meaning.
Actually, the whole development of life is the development of thought. And the one who will hold the faith, sits down leaving the pace of development. Since the old man was living at the center of faith, so was steganant, stagnant - as if a river becomes a pond. The pond is very confident, the river is very unbelieving and thoughtful. Actually, the pond has given up all exploration. He has agreed to be where he is. He has accepted what is his destiny. The search for the river continues. He is not trying to get what he is not. He aspires to get to where he is not. What is not available is the acute pain of providing. Hence the river is unsatisfied. The river is discontinuous and the river is searching for new ones every day.

Certainly, there are problems with unfamiliar paths. The river cannot have the happiness of a pond, but it is also a pleasure to receive unfamiliar seas. He cannot be near Anand Talab. The pond will not go anywhere, nor will it find anything, where it is, it will live there, or should it say, it will live less, it will die more. Life is not near the pond because life is with motion; There is gradual death near the pond, there is a gradual death - only it dries, rot. River is the speed of life.

The old man is locked in faith like a pond. The new man is like a river - dissatisfaction, thoughts, logic, eager to find new, eager. The river and the pond is the first symbol I want to say - the old man is like a pond, the new man is like a river. But the difficulty is that the old man who was like a pond, the old water which was in the pond, has come in the river and is in a lot of pain, because his habit is to live in a closed circle, without flowing. And this is the moment of transition, when the pond became a river, because the pond is being transformed into a river, while the beliefs are converting into doubt, it is a time of great suffering, a moment of childbirth. The twentieth century is the hour of childbirth in which we are breaking old boundaries and searching for new paths.

So the first thing is that faith is the fundamental characteristic of the old man and faith is not a symptom of the new man. And there is as much difference between faith and thought as there is not between land and sky. The meaning of faith is - not thoughts. In fact, there is no way of germination of thought in faith, and if one believes a little bit of faith, then the same amount of disbelief. The idea itself is that doubt exists, doubt exists. If in doubt, there is a thought. If there is doubt, how is the idea? In fact, if a man is a complete believer, then his brain will dissolve and leave him. Or should we say that there will be no brain in him. He will be born of thought.

Old man ... So the second thing I want to say to you is, since old men were living by faith; Therefore he had less to do with thought, brain and intellect. He had more to do with emotion, emotion, feeling. Naturally expressions have their own juices. Naturally, expressions have their own pleasures. But the plane of the emotion that is born after thought, its plane is the second, and the plane of the emotion that occurs before the thought is second. Sometimes when you climb a mountain, you come to the same place many times. The place is only one but there is a difference in height. If you are climbing a mountain, you have to climb in round circles. After an hour, you again find that you have come to the same place where you used to walk four miles an hour ago, but now you are on the second floor. The floor has changed. The place is the same, the scene is the same, but the floor has changed.

The first sense of thought is the floor of the animal, it is not the floor of man. The animal is also living without consideration. However, when the floor of the emotion comes after thought, then for the first time the world of emotion starts at the bottom of the human being. One who cannot think is therefore full of emotion, therefore emotion has no value whatsoever. One who can think, yet has developed the feeling, its feeling is human, that of man. But both are places of different expressions at different levels.

The old man was living near the spirit, that is the proximity of the animal, if the old man was not dishonest, then you do not assume that he was honest. The old man was not dishonest so was dishonest - complete. We can only say honest to a man who can be dishonest. The honesty of what cannot be has no meaning. The honesty of the old man has no meaning because there is no possibility of dishonesty. If a tribal is honest then his honesty has no great value. He is unable to be dishonest.
Wisdom is needed for a cheater. Therefore, the more the intellect increases in the world, the more dishonest it will naturally increase. But dishonesty is not the end of intelligence. Actually dishonesty is the first time honesty has a chance to appear on the real human plane. Incompleteness of intelligence will become dishonest, and when intelligence increases further, we again have an honesty available, that honesty is like achievement. It is not the honesty of the tribal and the village villager who was unable to be dishonest. That is the honesty of a new man, who may or may not be dishonest.


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any nonsense link in the comment box.

यह जीवन है साहब .....

 * यही जीवन है....