* यही जीवन है....
![]() |
| j.k. |
यहाँ कीमत दोनों को चुकनी पड़ती है, जनाब
बोलने की भी और चुप रहने की भी "
आप एक ही नदी के पानी को दुबारा नहीं छू सकते क्योंकि जो धारा बह चुकी वो कभी वापस नहीं आती। उसी तरह जीवन की एक स्थिति पर रुके मत रहिए जो कल बीत गया वो कितना भी अच्छा या बुरा क्यों न था उसे भूल कर आपको आगे बढ़ना ही होगा ।
जिंदगी और मौत
जिंदा थे तो किसी ने पास भी बीठाया नहीं,
अब खुद मेरे चारों ओर बैठे जा रहे हैं
पहले कभी किसी ने मेरा हाल भी नहीं पूछा,
अब सभी आंसू बहाये जा रहे हैं
एक रुमाल भी भेट ने किया जब हम जिंदा थे,
अब सोल और कपड़े ऊपर से उड़ाए जा रहे हैं
सब को पता है अब इसके काम के नहीं,
मगर फिर भी बेचारे दुनियादारी निभाए जा रहे हैं
कभी किसी ने एक वक्त का खाना नहीं खिलाया,
अब देसी घी मेरे मुंह में डाले जा रहे हैं
जिंदगी में एक कदम भी साथ ने चल सका कोई,
फूलों से सजा कर कंधे पर उठाए जा रहे हैं
आज पता चला कि मौत जिंदगी से कितनी बेहतर है
हम तो बेवजह ही जिंदगी की चाहत किए जा रहे है
संदेश :- अपनों से प्यार करो बुजुर्गों का आदर करो धन्यवाद