मानवता ही सच्चा धर्म हें
मैने सुना है, एक नगर में कुछ लोगों ने मिल कर एक मंदिर
बनाया। सोचा किसकी मूर्ति स्थापित करें? खूब विचार करने के बाद ट्रस्टियों ने यही तय किया कि राम की मूर्ति स्थापित
करें,
तो राम की
मूर्ति स्थापित कर दी। थोड़े—से लोग मंदिर
आने लगे जो राम को मानते थे। लेकिन जो कृष्ण को मानते थे, वे मंदिर नहीं आए। तो उन्होंने सोचा कि राम
की मूर्ति हटा कर कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें। तो कृष्ण की मूर्ति स्थापित की तो
राम के माननेवालों ने आना बंद कर दिया। कृष्ण को माननेवाले आने लगे। फिर उन्होंने
सोचा कि शिव की मूर्ति स्थापित करें। ऐसे वे हर साल मूर्तियाँ बदलते गये और हर साल
आने वाले बदलते गये। मगर संख्या वही थोड़ी—की—थोड़ी रही।
फिर उन्होंने
सोचा कि मूर्ति हटा दें,
मंदिर को मस्जिद
बना दें। तो मंदिर को मस्जिद बना दिया। तो हिंदुओं ने आना बंद कर दिया, मुसलमान आने लगे। मगर संख्या वही—की—वही रही। वे तंग आ गये। वे चाहते थे सारा गाँव आए। वे चाहते थे सब आएँ।
उन्होंने एक बूढ़े बुजुर्ग से सलाह ली कि हम क्या करें? उसने कहा. ——तुम एक हॉस्पिटल खोल लो। उन्होंने हॉस्पिटल खोली और सब आए!
Humanity is the true religion
I have heard, in a city, some people built a temple together. Thought to install whose idol? After much consideration, the trustees decided that if they installed the idol of Ram, then they installed the idol of Ram. Few people started coming to the temple who believed in Rama. But those who believed in Krishna did not come to the temple. So they thought to remove the idol of Rama and install the idol of Krishna. If he installed the idol of Krishna, then the followers of Rama stopped coming. The followers of Krishna started coming. Then he thought to install the idol of Shiva. In this way, they kept changing the idols every year and changing every year. But the number remained the same.Then they thought to remove the idol, make the temple a mosque. So made the temple a mosque. So Hindus stopped coming, Muslims started coming. But the number remained the same. They got fed up. They wanted the whole village to come. They wanted everyone to come. He consulted an old man what should we do? he said. —— You open a hospital. He opened the hospital and everyone came!

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any nonsense link in the comment box.