जिंदगी और मौत
जिंदा थे तो किसी ने पास भी बीठाया नहीं,
अब खुद मेरे चारों ओर बैठे जा रहे हैं
पहले कभी किसी ने मेरा हाल भी नहीं पूछा,
अब सभी आंसू बहाये जा रहे हैं
एक रुमाल भी भेट ने किया जब हम जिंदा थे,
अब सोल और कपड़े ऊपर से उड़ाए जा रहे हैं
सब को पता है अब इसके काम के नहीं,
मगर फिर भी बेचारे दुनियादारी निभाए जा रहे हैं
कभी किसी ने एक वक्त का खाना नहीं खिलाया,
अब देसी घी मेरे मुंह में डाले जा रहे हैं
जिंदगी में एक कदम भी साथ ने चल सका कोई,
फूलों से सजा कर कंधे पर उठाए जा रहे हैं
आज पता चला कि मौत जिंदगी से कितनी बेहतर है
हम तो बेवजह ही जिंदगी की चाहत किए जा रहे है
संदेश :- अपनों से प्यार करो बुजुर्गों का आदर करो धन्यवाद

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any nonsense link in the comment box.